Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. EMotorad Electric Bicycle :  मोटोरैड की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, कीलेस अनलॉक सिस्टम के साथ जानें रेंज

EMotorad Electric Bicycle :  मोटोरैड की नयी इलेक्ट्रिक साइकिल, कीलेस अनलॉक सिस्टम के साथ जानें रेंज

By अनूप कुमार 
Updated Date

EMotorad Electric Bicycle :  ई मोबिलिटी के तेजी से बढ़ते चलन और प्रतिस्पर्धा के बीच ईर्मोटोरैड ने इलेक्ट्रिक साइकिल को बाजार में पेश किया है। कंपनी ने भारत में नयी इलेक्ट्रिक साइकिल Viper लॉन्च की है। वहीं रेंज और बैटरी की बात करें इसमें 48V बैटरी, 250W मोटर और 85KM तक की रेंज मिलती है। इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह साइकिल स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

पढ़ें :- Honda New Hybrid Sedan Prototype :  होंडा नई हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप का पहला लुक आया सामने, जानें फीचर्स और डिज़ाइन

कीमत
EMotorad ने भारतीय बाजार में अपनी नयी इलेक्ट्रिक साइकिल Viper को 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

वहीं लुक और डिजाइन की बात करें तो यह e-bike न सिर्फ अपने रग्ड और बोल्ड डिजाइन के लिए खास है, बल्कि इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं।

टेस्ट राइड्स
कंपनी ने इसे देशभर में 500 से ज्यादा डीलरशिप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है। साथ ही, इसकी टेस्ट राइड्स भी शुरू हो चुकी हैं।

डिजाइन और बिल्ड
Viper का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है और सड़क पर इसकी मजबूत प्रेजेंस देखने को मिलती है। इसमें 20-इंच के फैट टायर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं।
मोटर ऑटो कट-ऑफ
सेफ्टी के लिए इस e-bike में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें मोटर ऑटो कट-ऑफ फीचर भी मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर एक्स्ट्रा सेफ्टी कन्फर्म करता है।

पढ़ें :- TVS Motor sale : टीवीएस ने एक साल में की 59 लाख यूनिट्स सेल  , तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

बैटरी, मोटर और रेंज
पावर के लिए EMotorad Viper में 48V 250W का रियर हब मोटर दिया गया है, जिसे 48V 15.6Ah की रिमूवेबल बैटरी से जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार, यह सेटअप पैडल असिस्ट के साथ 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है। वहीं, थ्रॉटल मोड में यह एक बार चार्ज करने पर करीब 70 किलोमीटर तक चल सकती है।

पैडल असिस्ट सिस्टम 
इस e-bike की सबसे खास बात इसका पैडल असिस्ट सिस्टम (PAS) है, जिसमें 5 अलग-अलग लेवल दिए गए हैं. लो लेवल पर राइडर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जबकि हाई लेवल पर मोटर ज्यादा काम संभाल लेता है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग आसान हो जाती है।

डिजिटल डिस्प्ले
फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो जरूरी राइडिंग जानकारी दिखाता है। साथ ही, इसमें DRL और ब्राइट हेडलाइट के साथ Integrated Lighting Setup दिया गया है। सबसे खास फीचर इसका NFC-बेस्ड Keyless Unlock System है, जिससे यूजर सिर्फ एक टैप में साइकिल को अनलॉक कर सकता है।

 

पढ़ें :- Range Rover Sport SV : रेंज रोवर स्पोर्ट SV भारत में लॉन्च , जानें कीमत और इंजन
Advertisement