Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे : केशव प्रसाद मौर्य

सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य अखंड भारत की अवधारणा को साकार करने वाले महान राष्ट्रनिर्माता थे : केशव प्रसाद मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर विभाजित भारत को एक राजनीतिक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। उनका प्रेरणादायी जीवन आज भी हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि अपने उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल और अपराजेय साहस के बल पर चन्द्रगुप्त मौर्य ने सोलह महाजनपदों में विभाजित भारत को एकजुट किया, विदेशी षड्यंत्रों का प्रभावी प्रतिकार किया तथा एक शक्तिशाली मौर्य साम्राज्य की स्थापना की, यह उनके असाधारण नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य केवल एक महान शासक ही नहीं थे, बल्कि ‘अखंड भारत’ की अवधारणा को साकार रूप देने वाले युगपुरुष एवं राष्ट्रनिर्माता थे। उनका जीवन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आज भी हमें एकता, शक्ति और आत्मगौरव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य  की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
Advertisement