लखनऊ। यूपी की योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 31 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक इस रोजगार मेला में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 3785 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से ऊपर तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 10000 से 27000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।