देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देवरिया पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पिछली सरकारों को एन्सेफलाइटिस और माफिया राज के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि, अब उत्तर प्रदेश की छवि में सुधार हुआ है। राज्य अब बीमारू नहीं बल्कि सम्माजनक प्रदेश बन गया है।
पढ़ें :- VIDEO-मोदी सरकार के मंत्री जुएल ओराम की खुली धमकी, बोले- BJP के कुछ नेता मुझे हटाने की रच रहे हैं साजिश, काट देंगे उनके हाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि, 15 जुलाई से 15 नवंबर तक देवरिया, कुशीनगर, महारजगंज गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में भय और दशहत का माहौल लेकर आता था। हर साल इस समय लोग एन्सेफलाइटिस बीमारी से भय में रहते थे। साथ ही कहा, एन्सेफलाइटिस सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि एक बीमार सोच थी। यह सपा और कांग्रेस सरकारों की बीमार मानसिकाता का परिणाम था। चालीस से अधिक वर्षों में पचास हजार से ज्यादा मासूमों की जान गई।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों की मानसिकता बीमार थी।
बीमारी यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों पर जूं नहीं रेंगती थी… pic.twitter.com/tR2eIy9408
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2026
पढ़ें :- वित्तीय अनियमितता मामले में घिरे कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं
उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में अधिकारी बेपरवाह रहे और उनकी संवेदना खत्म हो गयी थी। सपा या कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पीड़ितों का हाल जानने नहीं आया। पूरे राज्य में माफिया का समानांतर शासन चलता था। आज उत्तर प्रदेश अपने नाम पर खरा उतरा है। अब कोई भी यूपी को बीमारू राज्य नहीं कहता। राज्य की अब एक सम्मानजनक छवि है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने माफिया को पूरी तरह कुचल दिया है। जो लोग बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके लिए सिर्फ जेल या नर्क ही जगह है। उन्होंने कहा कि अब ‘एक ज़िला, एक माफ़िया’ वाली बात नहीं रही। अब ‘एक ज़िला, एक मेडिकल कॉलेज’ का दौर है। देवरिया और कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। जिस तरह माफिया को खत्म किया गया, उसी तरह एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियों को भी हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया है।