Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार में आज से ‘नीतीश युग’ का अंत, लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

बिहार में आज से ‘नीतीश युग’ का अंत, लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (Governor Lieutenant General Syed Ata Hasnain) को सौंपा है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी हैं। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। करीब छह मिनट तक बातचीत के नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले। नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

पढ़ें :- मोदी-पुतिन की गर्मजोशी भरी मुलाकात, रूस आने का न्योता स्वीकार; ऊर्जा से व्यापार तक अहम मुद्दों पर चर्चा

इस्तीफे बाद नीतीश कुमार ने लिखा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा

उन्होंने लिखा कि इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है। बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है। विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है।

नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफा के फैसले के बारे में कैबिनेट को दी जानकारी

पढ़ें :- विनोद कुमार साहनी की हत्या पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंत्री संजय निषाद को धरने पर बैठना पड़ा

नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफा के फैसले के बारे में कैबिनेट को जानकारी दी। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा मार्गदर्शन नई सरकार के साथ बना रहेगा। कैबिनेट की बैठक में नीतीश के अलावा केवल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपनी बात रखी। नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद की ग्रुप फोटो सामने आई।

.

Advertisement