England vs India 2nd Day 1 Test Match : तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2025 (Tendulkar-Anderson Series 2025) का दूसरा टेस्ट बुधवार 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतार दिया है।
पढ़ें :- खुलकर गंभीर ने रोहित संग रिश्ते पर की बात-चीत, बोले- हमारा तालमेल नया नहीं, एक-दूसरे की सोच समझते हैं
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव की घोषणा की। शार्दुल की जगह नीतीश, और बुमराह की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
स्पिनरों की भूमिका रहेगी अहम
पढ़ें :- टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल लेने जा रहे हैं संन्यास? सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस में मचाई हलचल
बर्मिंघम में मौसम गर्म है और पिच पर ऊपर घास है लेकिन नीचे से यह सूखी है। इसी मैदान पर तीन साल पहले इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल करके सीरीज ड्रॉ कराई थी। पिछले कुछ साल में काउंटी क्रिकेट में इस मैदान पर काफी रन बने हैं। इस मैदान पर स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।
भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम की नजरें सीरीज में वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए बर्मिंघम टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं होगा। बर्मिंघम में 1967 से भारतीय टीम ने आठ मैच खेले हैं जिसमें सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।