ENG vs WI 1st Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने एक पारी और 114 रनों से जीत लिया है। इंग्लैंड के 41 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकाबला जेम्स एंडरसन (James Anderson) का आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा, जिसकी दोनों पारियों में कुल चार विकेट चटकाए। इसी के साथ एंडरसन ने टेस्ट करियर में 704 विकेट लेकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी क्या खेल पाएंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप? इंटर मियामी ने फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट
लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 121 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी थी। इस पारी में इंग्लैंड की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे गस एटकिंसन (Gus Atkinson) सात विकेट चटकाए। इसके अलावा जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 371 रन बनाए थे।
खेल के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी 136 रनों पर सिमट गयी। इस पारी में इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने पाँच और जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स को दो विकेट मिला। इंग्लैंड की इस जीत के साथ दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के इंटरनेशनल करियर पर भी फुलस्टॉप लग गया है।