Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Video: इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट ने लेक्‍चरर की चप्पल से की पिटाई, वजह जान उड़ जायेंगे होश

Trending Video: इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट ने लेक्‍चरर की चप्पल से की पिटाई, वजह जान उड़ जायेंगे होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending Video: विशाखापट्टनम के रघु इंजीनियरिंग कॉलेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्रा एक फीमेल लेक्‍चरर के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं छात्रा ने पहले टीचर को डराने के लिए अपनी चप्‍पल उतारी और फिर वही चप्‍पल टीचर के जड़ने लगी।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

मामला दमक्‍की के नजदीक रघु इंजीनियरिंग कॉलेज का है। स्‍टूडेंट गुरुगुबेल्‍ली वेंकटलक्ष्‍मी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड कम्‍युनिकेशंस से सेंकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा क्‍लास में अपने मोबाइल पर तेज आवाज में बात कर रही थी। इसपर कॉलेज की एक टीचर ने छात्रा का मोबाइल ले लिया जिससे वो नाराज हो गई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा ने पहले सबके सामने टीचर से बहस की और फोन लौटाने को कहा। फिर उन्‍हें धमकाने के लिए अपनी चप्‍पल उतार ली। जब टीचर पर इसका कोई असर नहीं हुआ तो छात्रा उनपर चप्‍पल से हमला करने लगी।

टीचर ने भी जवाब में छात्रा को थप्‍पड़ रसीद कर दिए। इस घटना के बाद कॉलेज ने गुरुगुबेल्‍ली को फौरन सस्‍पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी भी तैयार की गई है।

 

Advertisement