England T20 World Cup 2024 Squad : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, बोर्ड की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीमों में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौजूद आईपीएल सीजन में अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं। इनमें जोस बटलर का नाम शामिल है, जिन्हें टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी गयी है।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम
दरअसल, आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन जून से संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में किया जाना है। जिसके लिए टीम के ऐलान की अंतिम तिथि 1 मई है। ऐसे में सभी टीमें अपनी 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर रही हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम में बटलर के अलावा मोइन अली, सैम कुर्रन, जोनाथन (जॉनी) बेयरस्टो, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, रीस टॉपले का नाम शामिल है, जो मौजूदा आईपीएल सीजन में अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है।
इंग्लैंड का 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
1-जोस बटलर (लंकाशायर) कप्तान
2-मोईन अली (वारविकशायर)
पढ़ें :- Video Viral : ब्रिटेन के शाही जोड़े ने गली क्रिकेट, कुल्हड़ चाय व भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड
3-जोफ्रा आर्चर (ससेक्स)
4-जोनाथन बेयरस्टो (यॉर्कशायर)
5-हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर)
6-सैम करन (सरे)
7-बेन डकेट (नॉटिंघमशायर)
पढ़ें :- जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध बने ICC के बॉस,कोई नहीं है टक्कर में…
8-टॉम हार्टले (लंकाशायर)
9-विल जैक्स (सरे)
10-क्रिस जॉर्डन (सरे)
11-लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर)
12-आदिल राशिद (यॉर्कशायर)
13-फिल साल्ट (लंकाशायर)
पढ़ें :- भगोड़े ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में खोला अपनी जिंदगी का राज
14-रीस टॉपले (सरे)
15-मार्क वुड (डरहम)