Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बहुत हो गया इनका समूल नाश करो, पाकिस्तान पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा

बहुत हो गया इनका समूल नाश करो, पाकिस्तान पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rupali Ganguly On India-Pakistan War:  पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल रहा. लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बीती रात गुरुवार को फिर से पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों कोनुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन हमारे देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की इन शर्मनाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

वहीं देश के इस कदम की बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक हर कोई सरहाना कर रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का भी पाकिस्तान पर गुस्सा फूटा है. जी हां, उन्होंने पीएम मोदी से पड़ोसी देश को पूरी तरह नष्ट करने की मांग की है.

रुपाली गांगुली

आपको बता दें कि देर रात गुरुवार को रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर कई सारे ट्वीट किए. एक्ट्रेस ने पहला ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत हो गया मोदीजी, इनका समूल नाश करो.

#IndianArmy #IndiaPakistanWar’. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरा ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘पाक स्ट्रीमिंग कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी सरकार को सलाम! तनाव के समय में हमें अपनी डिजिटल सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए.’

पढ़ें :- संजय दत्त, बोले-अब भारत में पहले जैसी नहीं महसूस कर पाते हैं शांति, गांधी जी अब चौथा बंदर भी मांगता है, बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा?

आपको बता दें कि रुपाली गांगुली ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के उस बयान की भी आलोचना की थी, जिसमें उन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शर्मनाक हमला बताया था. उन्होंने फवाद खान की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘आपको इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करना हमारे लिए भी शर्मनाक था.’

 

Advertisement