Entertainment News: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी 4 साल की बेटी मालती गायत्री मंत्र का जाप करती सुनाई दे रही हैं।
पढ़ें :- दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया बदतमीज! बोलीं- 'ना बात करने की तमीज, साथ काम करना बुरे सपने जैसा....
मां की गोद में बैठकर गाया गायत्री मंत्र
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई है। वीडियो में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र गाती नजर आ रही हैं। उनकी आवाज और मंत्र बोलने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स मालती की तारीफ करते हुए उनकी आवाज को बेहद प्यारा बता रहे हैं। इससे पहले भी मालती का भगवती मंत्र का जाप करते हुए एक वीडियो सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी चीजें सिखाती नजर आती हैं।
#priyankachopra https://t.co/f9ZtYDdypu
— Rosy Panwar (@RosyPanwar) November 19, 2026
पढ़ें :- पैसे देकर छीन लेते.... मदद का दिखावा कर रहे लोग? शरद कपूर का छलका दर्द, बोले- अब किसी से नहीं मिलना
पूजा करती दिखीं प्रियंका और मालती
प्रियंका की शेयर की गई तस्वीरों में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर मंदिर के सामने हाथ जोड़कर पूजा करती दिखाई दे रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठकर स्क्रिप्ट देखती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल मालती का गायत्री मंत्र गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।