Essar Group Shashikant Ruia : भारतीय अरबपति और एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशिकांत रुइया (Essar Group co-founder Shashikant Ruia) का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पारिवारिक लोगों के मुताबिक 25 नवंबर की देर रात शशिकांत रुइया का मुंबई में निधन हो गया। शशिकांत रुइया के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत की एक महान हस्ती थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यावसायिक परिदृश्य को बदल दिया।
पढ़ें :- नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के पांच साल के एक्सटेंशन को बताया गैरकानूनी
सामुदायिक उत्थान और परोपकार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ, शशिकांत लाखों लोगों के जीवन को छुआ और एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। शशिकांत ने 1965 में अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में अपना करियर शुरू किया था और अपने भाई रवि रुइया के साथ एस्सार ग्रुप की स्थापना की थी। शशिकांत रुइया परोपकारी कामों के लिए भी जाने जाते थे।
रुइया के निधन पर परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि शशिकांत रुइया की असाधारण विरासत हम सभी के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी, क्योंकि हम उनके दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और उनके द्वारा पोषित और समर्थित मूल्यों को कायम रखना जारी रखेंगे।