Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 18 साल बाद भी मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपने वही अंदाज में, फिर से वापस आ गई छोटा मुंबई

18 साल बाद भी मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपने वही अंदाज में, फिर से वापस आ गई छोटा मुंबई

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। 18 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में वापस आ गई है छोटा मुंबई । बता दें कि यह फिल्म 6 जून 2025 को 4K फॉर्मेट में रिलीज हुई है, जिसे देखकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry)  के सुपरस्टार मोहनलाल (Superstar Mohanlal) के चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

वहीं खबर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry) के एक्टर मोहनलाल की यह पुरानी हिट फिल्म निर्देशक अनवर रशीद के निर्देशन में बनी व 2007 में रिलीज हुई थी और दर्शकों का मन जीत लिया था। तब ‘छोटा मुंबई’ (Chota Mumbai) को मलयालम सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक माना जाता रहा। इस फिल्म में मोहनलाल ने वास्को डा गामा उर्फ ‘थाला’ का किरदार निभाया था, फिल्म में मोहनलाल एक बिंदास और बेरोजगार युवक को जी रहें थे। बतातें चले कि इस फिल्म में मोहनलाल फिल्म के किरदार थाला के रुप में दोस्तों के साथ कोच्चि की गलियों में मस्ती करता है, पुलिसवाले और गैंगस्टर से टकराव के बाद थाला की जिंदगी में नया मोड़ आता है। इस फिल्म के डायलॉग्स और अभिनेता मोहन लाल की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को सुपरहिट फिल्म बना दिया था। वहीं अब फिर से यह फिल्म अपने नये अन्दाज में 18 साल बाद सिलेमाघरों में वापसी कर ली है।

Advertisement