Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया

आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी पीठ पर दूल्हे को बैठाकर उफनते नाले को पार कराता दिखाई दे रहा है। तेज बहाव और रात के अंधेरे के बीच युवक ने जिस तरह दूल्हे को सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- नन्हें बच्चे की आवाज सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, शेयर किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह मामला भरमौर के बडग्राम क्षेत्र का है। देर रात बादल फटने के बाद पलानी नाला अचानक उफान पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि बारात और ग्रामीण नाले के दोनों ओर फंस गए। ऐसे हालात में पैदल नाला पार करना बेहद जोखिम भरा था। इसी दौरान मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने दूल्हे को अपनी पीठ पर बैठाया और तेज बहाव के बीच उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सुरेश के इस साहस और मदद की भावना की सराहना की।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सुरेश की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मुश्किल वक्त में उन्होंने इंसानियत और दोस्ती की मिसाल पेश की।

हालांकि, इस घटना ने इलाके की एक पुरानी समस्या को भी सामने ला दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक पलानी नाले पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बरसात में लोगों को काफी परेशानी होती है। बादल फटने या अचानक पानी बढ़ने की स्थिति में यहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में 109 सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पढ़ें :- Video-उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 अस्पताल में कराए गए भर्ती

फिलहाल दूल्हे को सुरक्षित नाला पार कराने वाले सुरेश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

Advertisement