Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO-‘शादी के लिए आज भी भारत के लड़कों को चाहिए वर्जिन लड़की’, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पुरुष मानसिकता पर बेबाक बयान

VIDEO-‘शादी के लिए आज भी भारत के लड़कों को चाहिए वर्जिन लड़की’, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पुरुष मानसिकता पर बेबाक बयान

By संतोष सिंह 
Updated Date

Neena Gupta Interview : बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Bollywood Actress Neena Gupta) ने हाल ही में एक बातचीत में भारतीय समाज (Indian Society) में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और पितृसत्ता की जटिलताओं पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि कई लोग ये मानते हैं कि समय के साथ चीजें बेहतर हो रही हैं, लेकिन वास्तविकता में महिलाओं को अभी भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है, खासकर शादी और ससुराल के संदर्भ में।

पढ़ें :- अब अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर रहेंगी NADA की निगाहें, अपने ठिकानों की देनी होगी जानकारी

वर्जिन दुल्हन की मांग नॉर्मल

साथ ही, नीना ने ये भी स्पष्ट किया कि आज भी भारतीय परिवारों में वर्जिन दुल्हन (Virgin Bride) की मांग नॉर्मल है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग वर्जिन वाइफ (Virgin Wife) चाहते हैं। अब क्या बदला है? क्या आप भारत की बात कर रही हैं? हम जैसे लोग जो खुले विचार रखते हैं, असली भारत नहीं हैं। असली भारत में महिलाएं आज भी परंपरागत दबावों के नीचे दबी हैं, सिर पर पल्लू डालकर अपने ससुर के पैर छूती हैं।

इतना ही नहीं, अपनी बात को और मजबूती देने के लिए नीना ने अपने परिवार के 2 उदाहरण शेयर किए, जिसमें उन्होंने बताया कि एक लड़की, जो साईं बाबा की पूजा करती थी, जब मुंबई में अपने पति और परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है, तो उसकी सास ने उसके कमरे में साईं बाबा की तस्वीर रखने की इजाजत नहीं दी और उसे निर्देश दिया कि वो अपने परिवार के मान्य गुरु की तस्वीर ही लगाए।

पढ़ें :- अभिनेता सोनू सूद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सहित कई हस्तियां ने किए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के किए दर्शन

30 साल की उम्र में एक सिंगल मदर बनीं

उदाहरण के तौर पर में नीना ने अपनी भतीजी की कहानी सुनाई, जिन्हें अपनी सास ने अपने बेडसाइड टेबल पर परिवार की फोटो रखने से मना किया था। ये घटनाएं साफ करती हैं कि महिलाएं आज भी परिवार में अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं और पहचान के लिए संघर्ष कर रही हैं। बता दें, नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने ये भी खुलासा किया कि वो 30 साल की उम्र में एक सिंगल मदर (Single Mothers) बनीं और अपनी बेटी मसाबा का बिना शादी के स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये फैसला उनके लिए सही रहा, लेकिन इसे हर किसी के लिए सलाह के रूप में नहीं देना चाहतीं।

Advertisement