Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. जब से महागठबंधन बना है तब से भाजपा घबराई हुई है…तेजस्वी यादव का निशाना

जब से महागठबंधन बना है तब से भाजपा घबराई हुई है…तेजस्वी यादव का निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनाव सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठक कर रहा है। हालांकि, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच अक्सर विवाद भी देखने को मिल रहा है, जिसके कारण गठबंधन में दरार की बात कही जा रही है। हालांकि, गठबंधन के कई नेता मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार प निशाना साधा।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

​मीडिया के पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब से महागठबंधन बना और लालू जी और मुख्यमंत्री नीतीश जी जब से एक साथ आएं हैं तब से भाजपा घबराई हुई है। बिहार में जिस हिसाब से नौकरियां दी जा रही हैं, आरक्षण बढ़ाया गया, जाति आधारित गणना की गई इन सबसे लोगों (BJP) में डर है कोई कुछ भी कहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

बता दें कि, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर लालू ने चूड़ा दही भोज का आयोजन किया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। पूरे 90 दिन बाद राबड़ी आवास पर लालू से नीतीश की मुलाकात हुई।

Advertisement