Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव एलान के बाद एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। अब तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, हमारी सरकार बनते ही TRE-4 नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू कराई जाएगी।
पढ़ें :- सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की सुरक्षा में था तैनात
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान को शेयर किया है। इसमें लिखा कि, 17 महीने के कार्यकाल में हमने बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक TRE-1 एव TRE-2 के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 1 लाख 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई।
𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में हमने बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄–𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई।
हमारी सरकार जाने के बाद सरकार ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि 𝐓𝐑𝐄-𝟒 अंतर्गत जल्दी ही 𝟏… pic.twitter.com/7CuU20s2WI
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 11, 2025
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव
उन्होंने आगे लिखा, हमारी सरकार जाने के बाद सरकार ने मार्च महीने में घोषणा की थी कि TRE-1 अंतर्गत जल्दी ही 1 लाख 27 हजार पदों पर शिक्षक बहाली की जाएगी लेकिन अब एक लाख पद एकदम से घटा दिए। पलटी मारने और वादे से पलटने में मुख्यमंत्री जी का रिकॉर्ड तो सब जानते ही है। कब, किसने, कैसे उनसे क्या लिखकर पढ़वाया और कहलवाया, उन्हें भी नहीं पता? हमारी सरकार बनते ही TRE-1 नियुक्ति प्रक्रिया तुरंत शुरू कराई जाएगी।