Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बस्ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के नेताओं ने ना जाने कितनी बातें रखी हैं, इनकी हर बात झूठी निकली है। इन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, बताओ 10 साल में किसी की आय दोगुनी हुई हो? इन्होंने महंगाई बढ़ा दी, खेती की लागत बढ़ गई।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उन्होंने आगे कहा कि, एक समय तो किसानों ने ऐसा देखा जब यह सरकार काले कानून ला रही थी, वह लागू हो गए होते तो हमारे किसानों की पैदावार की लूट तो होती होती, उनकी जमीनों पर कब्जा कर लेते। हजारों किसान शहीद हुए यहां, इन्होंने थार तक के किसानों पर चढ़ा दी लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। साथ ही कहा, हम गन्ने का वाजिब मूल्य दिलाएंगे, INDIA गंठबंधन ने तय किया है कि सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार भी देने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, क्या आपको पता था एयरपोर्ट एक दिन बिक जाएंगे, क्या पता था बंदरगाह बिक जाएंगे, क्या आपको पता था आउटसोर्स से सरकारी विभाग में नौकरी होगी, क्या आपको पता था आधी रात में नोटबंदी हो जाएगी? इसलिए आप लोग सावधान रहिए, ये खाकी की नौकरी भी 3 साल की कर सकते हैं।
साथ ही कहा, वैक्सीन लग गई सबको, याद किजिए जबरदस्ती लगवाई कि नहीं? वैक्सीन से जान का खतरा है कि नहीं? बल्ड क्लॉटिंग से लेकर हार्ट की समस्या हो रही है। इन लोगों ने वैक्सीन वालों से चंदा वसूला कि नहीं? इसके साथ ही कहा, जब से इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी खुल गई है तब से बीजेपी का बैंड बज गया है। जब से इन्होंने इलेक्टोरल बांड लिए हैं उसने महंगाई बढ़ाने का काम किया है, जो एक हजार करोड़ रुपए का बॉन्ड देगा वो मुनाफा कमाएगा।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, डॉलर नीचे जा रहा है कि ऊपर जा रहा है? भारत को विकसित भारत और क्या क्या बनाने जा रहे थे, और बताओ कहां पहुंचा दिया। 4 जून को मंत्री मंडल तो बदलेगा ही, मीडिया मंडल भी बदलेगा, अच्छे दिन तो आए नहीं 4 जून को सरकार बना के खुशियों के दिन तो ले आओ।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप