Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सब कुछ समय पर हो जाएगा, चिंता मत कीजिए…, सीट बंटवारे पर बोले नीतीश कुमार

सब कुछ समय पर हो जाएगा, चिंता मत कीजिए…, सीट बंटवारे पर बोले नीतीश कुमार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी इस गठबंधन के बीच विवाद की भी खबर आती रहती है लेकिन विपक्ष के नेता इसे खारिज करते हुए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

इन सबके बीच बिहार में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जदयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसको लेकर कांग्रेस से खींचतान जारी है। गुरुवार को जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार इलेक्ट्रिक कॉन्क्लेव एक्सपो 2024 में शिरकत की।

इस दौरान पत्रकारों ने नीतीश कुमार से इंडिया गठबंधन में खींचतान और सीटों के बंटवारों पर सवाल पूछा। नीतीश कुमार ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बोले गए कि सब समय पर हो जाएगा, चिंता मत करिए।

बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में खींचतान की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे तो 16 एमपी सीटिंग हैं, तो इससे कम पर क्या बात होगी। उन्होंने यहां कह दिया कि सीटों पर जल्द बात फाइनल हो जानिए चाहिए, अगर अब देर की तो गठबंधन को इससे नुकसान होगा।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान
Advertisement