Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: चार से ज्यादा लोगों की मौत, मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा बाहर

अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: चार से ज्यादा लोगों की मौत, मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा बाहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमरोहा। अमरोहा के अतरासी गांव में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। तेज धमाके के कारण फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। इस दौरान वहां काम कर लोग मलबे में दब गए, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मलबे से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

पढ़ें :- वैक्सीन का सुपरहीरो, AI ने तैयार किया कभी न बेअसर होने वाला टीका

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पढ़ें :- IND vs AFG Test Stumps Day 1 : कप्तान गिल और राहुल का शतक, पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर- 368/3

दरअसल, इससे पहले एक मई को गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की थी। बताया गया कि, पिछले कई महीनों से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था।

इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैंकिंग की जा रही थी। आसपास के गांव के लोग यहां पर मजदूरी करने के लिए आते थे। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने के लिए गई थी। कहा जा रहा है कि, इस दौरान बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया।

 

Advertisement