Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को हुई 2 साल की जेल

मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को हुई 2 साल की जेल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajkumar Santoshi gets 2 years jail: गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शनिवार को मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक संतोषी को ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश वी.जे. गढ़वी ने संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई और उन्हें शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये देने को कहा, जो कि उससे (शिकायतकर्ता) ली गई राशि से दोगुना है।

इसके बाद अदालत ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाने की संतोषी की अपील को स्वीकार कर लिया, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें। उद्योगपति अशोक लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में फिल्म निर्माता ने उन्हें 10-10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे।

लेकिन जब बैंक खाते में धनराशि की कमी के कारण चेक बाउंस हो गए तो लाल ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया और संतोषी द्वारा पैसे वापस करने में विफल रहने के बाद 2017 में अदालत का दरवाजा खटखटाया।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

लाल के वकील पीयूष भोजानी ने कहा, ‘‘इसके बाद, आरोपी ने अपने खिलाफ दायर मामले को मुंबई की अदालत में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया, जिसे शिकायतकर्ता ने सत्र अदालत में चुनौती दी। सत्र अदालत ने निर्देश दिया कि संतोषी के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई जामनगर में की जाए।’’ इसके बाद अदालत ने फिल्म निर्माता के खिलाफ समन जारी किया लेकिन वह इसका जवाब देने में विफल रहे।

Advertisement