Famous singer Kailash Kher Jawa Perak bobber : मशहूर सिंगर कैलाश खेर अब जावा पेराक बॉबर के मालिक हैं। भारतीय गायक को हाल ही में डीलरशिप के साथ अपनी नई मोटरसाइकिल की डिलीवरी लेते देखा गया। इसकी कीमत ₹2.13 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई जावा पेराक के बारे में जानकारी साझा की। गायक ने वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा, “जावा ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है, और इस नए जुड़ाव के साथ, बाइकिंग के लिए मेरा जुनून पहले की तरह फिर से जागृत हो गया है।”कैलाश सिंगिंग के साथ-साथ लग्जरी कारों और बाइक्स का भी शौक रखते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
Jawa Perak bobber में 334cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30.22 bhp का पावर और 32.74 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
डिजाइन और सस्पेंशन
इस बाइक में बार-एंड राउंड मिरर, फ्लोटिंग-स्टाइल सिंगल-पीस सीट, अंडर-सीट टेल लैंप, फेंडर, डुअल स्लैश-कट एग्जॉस्ट, राउंड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल चैनल एबीएस दिए गए हैं। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो Jawa Perak bobber के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इस बाइक का वजन 175 किलोग्राम है। इसमें 14 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक और 18-17 इंच का स्पोक व्हील है।