Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Cannes Film Festival: फेमस सिंगर नेहा भसीन ने नैंसी त्यागी की खोली पोल, कहा- 25 हजार में…

Cannes Film Festival: फेमस सिंगर नेहा भसीन ने नैंसी त्यागी की खोली पोल, कहा- 25 हजार में…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Cannes Film Festival: फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहने एक आउटफिट पर बवाल मच गया है। उनपर क्रेडिट चुराने का आरोप लगाया जा रहा है जो किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने लगाया है।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) लगातार दूसरे साल कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। हालांकि, एक ड्रेस को लेकर वो कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं। नैंसी ने सिल्वर बेज कलर की क्रिस्टल पर्ल कॉर्सेट ड्रेस पहनी थी जिसे लेकर उन्होंने दावा किया कि ये उन्होंने ही डिजाइन की है लेकिन नेहा भसीन ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है।

नेहा भसीन ने दावा किया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एक लाइव शो में यही ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपनी और नैंसी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘ये कॉर्सेट देखने में एक जैसा लग रहा है। बस सोच रही हूं’। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई और नेटिजंस दो धड़ों में बंट चुका है।

नेहा भसीन ने बताया कि ये कॉर्सेट ‘द सोर्स बॉम्बे’ नाम के एक फैशन स्टोर का डिजाइनर पीस है। वहीं, अब स्टोर की फाउंडर सुरभि गुप्ता ने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में बताया कि नैंसी ने ये ड्रेस उनके ही स्टोर से 25 हजार रुपये में खरीदी है लेकिन अब बोल रही हैं कि उन्होंने खुद सिली है। सुरभि ने कहा- ‘हमें कोई दिक्कत नहीं है, उन्होंने ड्रेस खरीद ली है और वो जो चाहे इसके साथ कर सकती हैं लेकिन ये हमारा डिजाइन है। हमने बार्टर या कॉलेबोरेशन नहीं किया है। उन्होंने ये ड्रेस नहीं सिली है। ये केप हमारा नहीं है, ये शायद उन्होंने खुद बनाया होगा’।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

अब नेहा ने कंट्रोवर्सी के बीच एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मेरा इरादा किसी महिला को नीचा दिखाने का नहीं था लेकिन मैं केवल फैक्ट बता रही थीं। सबने यहां तक पहुंचने के लिए मेहनत की है, सब सेल्फ-मेड हैं लेकिन किसी और के काम को अपना कहना गलत है’।

 

Advertisement