मुंबई: मनोरंजन इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक मशहूर टीवी एक्टर नितिन चौहान (Nitin Chauhan) का निधन हो गया है। नितिन चौहान (Nitin Chauhan) महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) में शोक की लहर दौड़ गई। नितिन को आखिरी बार सब टीवी के शो ‘तेरा यार हूं मैं’ में देखा गया था।
पढ़ें :- मल्टी स्टारर फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ को लेकर निर्देशक अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा, 36 कलाकारों और 75 शिफ्ट्स की शूटिंग में छूटे पसीने
एक्टर नितिन चौहान (Nitin Chauhan) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने ‘दादागिरी 2’ रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। वहीं नितिन जिंदगी डॉट कॉम, स्पिलट्सविला 5, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसे शोज भी कर चुके हैं। इसके अलावा, वह एमटीवी के ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ के विजेता भी रहे थे।
नितिन का आखिरी शो 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ में था। उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी। नितिन के पिता को जब उनके निधन की खबर मिली, तो वह तुरंत मुंबई पहुंच गए और उनके शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।