पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::अपर मंडल रेल प्रबंधक गोरखपुर रेलवे ने आज आनंद नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें एक मांग पत्र भी सोपा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
शनिवार को डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन पर होने जा रहे सुंदरीकरण का जायजा लिया। इसी दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आनंद नगर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया।
प्रवेश द्वार के विस्तार के लिए अवलोकन किया ओर द्वार के पास बने आवंटित 18 दुकानें के पट्टे निरस्त करने की योजना की सूचना पर घबराए दुकानदारो ने आज रेलवे डीआरएम को एक मांग पत्र सौंपा ।
मांग पत्र सौपने के उपरान्त नंदू पासवान ने बताया की सुंदरीकरण में दुकानदारों के उजाड़ने की योजना से दुकानदारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और बेरोजगारी की एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
मांग पत्र सौपने वालो में मुख्यरुप से मुरली मनोहर मिश्रा, शिवम जायसवाल, केदार कसौधन, सूरज चौरसिया, मोनू जायसवाल, विकास मोदवाल, दीपक मद्धेशिया, राजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट