Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रातभर ठंड में तड़पता रहा किसान, प्रशासन बेखबर—राइस मिल पर लाखों रोकने का आरोप

रातभर ठंड में तड़पता रहा किसान, प्रशासन बेखबर—राइस मिल पर लाखों रोकने का आरोप

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: फसल बेचकर मेहनत की कमाई न मिलने के विरोध में ग्राम सभा महुअवा नंबर-1, टोला गोपालापुर निवासी काश्तकार सुनील चौधरी पिछले तीन दिनों से कड़कड़ाती ठंड में तहसील परिसर में ही धरने पर डटे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई हाल-चाल पूछने तक नहीं पहुंचा।

पढ़ें :- Ghaziabad Cylinders Exploding : अब गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फट रहे सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग

सुनील चौधरी का आरोप है कि वर्ष 2023 में उन्होंने संपतिहा स्थित एक राइस मिल पर धान की बिक्री की थी। मिल स्वामी ने थोड़े बहुत पैसे देकर पूरे 5.58 लाख रुपये हड़प लिए और दो वर्षों से लगातार सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है। कई बार चक्कर कटवाने के बाद भी जब भुगतान नहीं मिला, तो मजबूर होकर चौधरी न्याय की आस में तहसील में ही धरने पर बैठ गए।

तीसरे दिन भी उनका संघर्ष जारी है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है।

किसान की मेहनत की कमाई पर ऐसे डकैती जैसे हालात आखिर कब तक?

पढ़ें :- Raebareli News : पल्लवी पटेल और एसपी के बीच हुई हॉट टॉक, पुलिस अधीक्षक ने फोन काटा तो भड़क गईं विधायक, बोलीं-'आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी'
Advertisement