पटना। पटना मेट्रो (Patna Metro) का काम कर रहे क्रेन और ऑटो में भयंकर टक्कर हो गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में आठ लोग सवार थे। घटना न्यू बाइपास इलाके में रामलखन पथ पर हुई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के शवों को पीएमसीएच भेजा गया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। हादसे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है कि किसकी गलती से ये हादसा हुआ।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
घटना के संबंध में ट्रैफिक डीएसपी (Traffic DSP) ने बताया कि एक ऑटो मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ जा रही थी, जिसमें आठ लोग सवार थे। वहीं दूसरी तरफ मीठापुर के नजदीक मेट्रो का काम चल रहा था। इसी क्रम में ऑटो मेट्रो की क्रेन से टकरा गई। इस हादसे में बच्चा महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।
मृतकों में जिन लोगों की पहचान हुई है। उनमें उपेंद्र कुमार, लछमन दास, अभिनंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार, पिंकी देवी, नेहा प्रियदर्शी ओर रानी कुमारी के रूप में हुई है। मोतिहारी निवासी मुकेश कुमार साहनी घायल हैं। वहीं मरने वालों में पत्नी पिंकी देवी, बेटा अभिनंदन और बेटी रानी कुमारी शामिल है।