पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो पीपीगंज :: मैंने तो अपनी जान का खतरा बताकर जांच की मांग की थी पर विरोधियों ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब जांच एसटीएफ कर रही है, जो भी साजिश में होगा वह अब सामने आ जाएगा’।
पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
शनिवार को गोरखपुर में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहीं। वे पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपना पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि कैंपियरगंज से जिस एसओ को हटाया गया है, उनके पास सारी कॉल रिकार्डिंग है। अब जांच शुरु हो गई है तो सारा सच सामने आ जाएगा।
विधायक ने कहा कि मेरी पूरी निष्ठा मुख्यमंत्री के साथ है, किसी और के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लंबी बातचीत हुई है, सारी बातें उन्हें बताई है। भाजपा संगठन और उप चुनाव पर भी बात हुई।
प्रदेश में दस विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने जा रहा है। सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी। भाजपा में चल रहे उठापटक पर कहा कि किसी को समस्या है तो उसे उचित फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए।
पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू
रिपोर्ट :- ऋषि यादव-पीपीगंज