पटना। बिहार की राजधानी पटना से में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो को देखकर हर कोई के होश उड़ गए। दरअसल, बेखौफ अपराधी अस्पताल में घुसकर आराम से वारदात को अंजाम देते हैं और फरार हो जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है, कुल पांच अपराधी हैं, जिसमें चार ने कैप लगाई है। सभी आराम से अस्पताल के अंदर टहलते हुए चंदन मिश्रा के वार्ड की तरफ बढ़ रहे हैं। चंदन मिश्रा के वार्ड के करीब पहुंचते ही अभी अपना अपना हथियार निकाल लेते हैं। इसके बाद वो बड़ी ही आसानी से चंदन मिश्रा के वार्ड में घुसकर उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
वीडियो में दिख रहा है कि पारस अस्पताल के वार्ड में शूटआउट के बाद चार अपराधी वहां से दौड़ कर सीढ़ियों के पास जाते हैं जबकि एक शख्स आराम से सीढ़ियों तक चलकर जाता है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि, थोड़े ही देर में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। लेकिन पूरे वीडियो में पारस अस्पताल प्रबंधन का कोई भी शख्स वहां आसपास नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त चंदन के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। इनमें से एक को बाथरूम में भागने के दौरान छर्रा भी लगा है।
बिहार में बेखौफ हुए अपराधी…. pic.twitter.com/pjgPIIZcSN
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 17, 2025
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
वहीं, इस वारदात के बाद चंदन के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, इस घटना के बाद वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।
ये है पूरा मामला
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। सुबह के वक्त अपराधी पटना के भीड़भीड़ वाले इलाके में स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल पारस में घुसे और वहां इलाज करा रहे चंदन मिश्रा को गोलियों से छलनी कर फरार हो गए।