Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला डॉक्टर को निशाना बना कराया धर्मांतरण, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

महिला डॉक्टर को निशाना बना कराया धर्मांतरण, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

By Abhimanyu 
Updated Date

आगरा। फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक महिला डाक्टर का पहले धर्मांतरण कराया गया है। एक गैंग ने महिला डाक्टर का शोषण भी किया है। महिला डाक्टर के पिता ने हरियाणा के झज्जर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध रूप से धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। कोर्ट में महिला की गवाही के बाद पुलिस शारीरिक शोषण का भी मुकदमा दर्ज कर सकती है।

पढ़ें :- लखनऊ में चल रहा था 200 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर स्कैम, कोलकाता से पकड़ा गया 5वीं फेल मास्टरमाइंड और उसकी गर्लफ्रेंड

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 25 साल की लड़की होम्योपैथी की पढ़ाई करने उड़ीसा गई थी। पढ़ाई के साथ वह अपना खर्च पूरा करने के लिए उड़ीसा में ही नौकरी खोजने लगी। तभी वह गोवा की रहने वाली आयशा उर्फ़ एसबी कृष्ण के संपर्क में आई। आयशा ने उसे नौकरी देने के बहाने जयपुर निवासी जुनैद से मिलवाया। फिर आयशा और जुनैद ने एक ग्रुप बनाकर डॉक्टर से बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ही जुनैद और आयशा दोनों मिलकर पीड़ित लड़की को मुस्लिम धर्म के बारे में बताने लगे। जब पीड़ित लड़की उड़ीसा से अपने घर हरियाणा झज्जर जा रही थी, तभी आरोपी जुनैद भी उससे मिलने पहुंच गया। इसके बाद दिल्ली में एक घर के अंदर लड़की का जुनैद ने धर्मांतरण कराया। धर्मांतरण के बाद जुनैद ने पीड़ित डॉक्टर से निकाह भी किया। इसके बाद जुनैद पीड़ित डॉक्टर को अपनी पत्नी बताने लगा। अब जुनैद ने पीड़ित डॉक्टर पर जबरन शादी रखने का दबाव बनाने लगा और उसका शारीरिक शोषण किया।

बदनामी की धमकी दे किया ब्लैकमेल

इसी दौरान जब पीड़ित लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके पिता ने हरियाणा के झज्जर में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब आगरा पुलिस ने पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ की है। पीड़िता के परिवार को सूचना के मिलने के बाद वह भी आगरा पहुंच गए। अब पुलिस पीड़ित लड़की के बयान कोर्ट में दर्ज करवाने जा रही है, जिसके बाद उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Video Viral : पुलिस चौकी में बीजेपी की कोषाध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, बोलीं- शासन-प्रशासन मेरा है, तुम मर जाओगे,कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा
Advertisement