FIFA World Cup 2026 : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के लिए भावुक संदेश साझा किया है। पुर्तगाल के दिग्गज स्टार के फीफा विश्व कप (FIFA World Cup ) करियर के समाप्त होने के बाद सिराज ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की। पुर्तगाल को फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ-16 मुकाबले (Round of 16 Matches) में स्पेन के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने निर्णायक गोल दागकर पुर्तगाल की विश्व कप जीतने की उम्मीदों पर विराम लगा दिया। इसी के साथ रोनाल्डो का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया।
पढ़ें :- IND vs SL 1st Test Live : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें- प्लेइंग इलेवन
सिराज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले मोहम्मद सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आज जो भी हुआ, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्रिस्टियानो, आप हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगे। एक मैच कभी भी आपकी महानता को परिभाषित नहीं कर सकता। दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद।’ सिराज का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फुटबॉल व क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
आखिरी विश्व कप मैच के बाद भावुक दिखे रोनाल्डो
पढ़ें :- 4 बच्चे,10 साल का रिश्ता: रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की, अंगूठियों वाली फोटो से दी खुशखबरी
स्पेन से हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) शांत भाव से मैदान से बाहर जाते नजर आए। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और बाद में कहा कि टूर्नामेंट से बाहर होने का दुख स्वाभाविक है। रोनाल्डो ने कहा कि बाहर होने के बाद दुख होना स्वाभाविक है। मैंने अपना सब कुछ दिया और पूरी ईमानदारी के साथ खेला। फुटबॉल और जिंदगी में कभी जीत मिलती है तो कभी हार।’
छह विश्व कप में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फीफा विश्व कप (FIFA World Cup ) के इतिहास में लगातार छह संस्करणों में गोल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके नाम 146 गोल दर्ज हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप (FIFA World Cup ) था। हालांकि, अपने भविष्य को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। रोनाल्डो ने कहा,कि हां, यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। बाकी फैसलों पर मैं परिवार के साथ समय बिताने के बाद शांत दिमाग से विचार करूंगा। फिलहाल कोई जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहता।’