नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस को मायूस कर दिया है। दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स की सूची में शामिल मेसी की अगुवाई में ही अर्जेंटीना ने 2022 में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया था। मेसी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। शुक्रवार देर रात वर्ल्ड कप के ड्रॉ भी आ जाएंगे। इस बीच मेसी के बयान से फैंस मायूस जरूर होंगे।
पढ़ें :- Video-फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ये हैं सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल, हॉट लुक से गिराई बिजली
फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 (FIFA Football World Cup 2026) खेलने की संभावनाओं के बीच लियोनल मेसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे उनके फैंस के बीच हैरानी और निराशा बढ़ गई है। मेसी ने कहा है कि शायद वह अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे। लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह निश्चित रूप से अगला विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वह टीम का हिस्सा न हों। हां, जैसा मैंने कहा है कि मैं वहां रहना पसंद करूंगा और मैच लाइव देखूंगा। यह मेरे लिए खास होगा।
मेसी ने कहा कि विश्व कप हमारे लिए बेहद खास है। हम इसे बिल्कुल अलग तरीके से जीते हैं। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, और यह सालों से दिख रहा है। लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) के आने के बाद से टीम और बेहतर हुई है। हर किसी की सोच एक जैसी है। यह जीतने वालों से भरी टीम है, जिनकी सोच मजबूत है। सभी जीतना चाहते हैं। आपने देखा होगा ट्रेनिंग में खिलाड़ी अपना सबकुछ दे रहे हैं। यही इस ग्रुप और इस नेशनल टीम की बहुत बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद आपका विश्वास बढ़ता है और अगली प्रतियोगिता की तैयारी का जज्बा भी बढ़ता है। टीम विश्व कप में अपने खिताब की रक्षा के भरोसे के साथ उतरेगी। हालांकि खेल अनिश्चितता से भरा हुआ है। कोई भी दूसरी टीम हमारे लिए चीजों को मुश्किल बना सकती है।
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप मैच में अमेरिका ने किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई
लियोनेल मेसी 2026 में 39 साल के हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि अगले साल विश्व कप खेलने के बाद मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे, लेकिन उनके अगले फुटबॉल का हिस्सा न होने वाले बयान ने दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैंस के बीच निराशा की भावना पैदा की है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को पिछला विश्व कप जीतवाया था। एक कप्तान के साथ-साथ एक खिलाड़ी के तौर पर भी उनकी अहम भूमिका रही थी।
अगर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) 2026 फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) में खेलते हैं, तो यह वैसे भी एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि होगी। फुटबॉल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी इससे पहले छह विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाया है। लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने मियामी के साथ तीन सीज़न में एमएलएस (MLS) में अब तक 50 गोल किए हैं। उन्होंने 2023 में 6 मैचों में 1 गोल के साथ शुरुआत की, फिर 19 खेलों में 20 गोल के साथ एक मजबूत 2024 सीज़न दिया। उनका सर्वश्रेष्ठ साल 2025 रहा है, जिसमें 28 मैचों में 29 गोल हुए हैं। 53 लीग मैचों में उन्होंने 35 एसिस्ट भी किया है।