मथुरा। बीजेपी सांसद व मथुरा से पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) की पुत्री बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Thakur Banke Bihari Temple) पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की कथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लिया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मथुरा लोकसभा क्षेत्र (Mathura Lok Sabha Constituency)से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं सांसद एवं हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) की पुत्री अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) ने शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी (Thakur Banke Bihari Temple) के दरबार पर पहुंचकर मत्था टेका तथा पूजा अर्चना की।
#HemaMalini #BJPMP #Mathura #EshaDeol
फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण pic.twitter.com/wNLmKmslMC— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 20, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में आकर आज बहुत कुछ मांगा है कहा कि उनकी मां मथुरा से तीसरी बार चुनाव मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां की जनता उन्हें एक बार फिर आशीर्वाद प्रदान करेगी। कहा कि भगवान श्री कृष्ण और ब्रजभूमि से उन्हें बहुत प्यार और लगाव रहा है। यहां आकर बड़ी शांति की अनुभूति होती है।
अपनी मां की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। कहा कि इस बार भी बृजवासियों के आशीर्वाद से मां हेमा मालिनी की जीत सुनिश्चित होगी।