नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ (ITO) स्थित सीआर बिल्डिंग (CR Building) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में मौजूद चार पांच लोग जान बचाने के लिए खिड़की से निकल कर छज्जे पर पहुंच गए। इमारत में इनकम टैक्स का कार्यालय (Income Tax Office) है।
पढ़ें :- 'सैंडपेपर कांड' में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल...' उस्मान ख्वाजा के दावे को डेविड वार्नर ने बताया 100 प्रतिशत सही
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों (Fireman) ने सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी (Fireman) आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।