Noida Fire Broke Out : नोएडा के सेक्टर-119 की अरण्य हाउसिंग सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। आग पहले एक फ्लैट में लगी उसके बाद इसने आस-पास के फ्लैट को चपेट में ले लिया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर AC फटने से फ्लैट में आग लगी। आसपास के फ्लैट भी चपेट में आए। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग को उसी फ्लैट तक सीमित रखा गया और उसे फैलने से रोका गया। इसके लिए फायर कर्मियों की तीन टीमें और छह फायर इंजन की मदद ली गई; साथ ही एम्बुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौके पर तैनात की गईं। प्रभावित परिवार ने हमें अपने AC में आग लगने की सूचना दी थी। आग लगते ही उन्होंने फ्लैट खाली कर दिया था।
अपार्टमेंट में आग लगने की सूछना मिलने के बाद छह दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।