नई दिल्ली। नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड बुधवार 29 मई को टूट गए। पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।
पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली के मंगेशपुर इलाके में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।
तापमान का रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज
दिल्ली में अचानक बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
तापमान का रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज। दिल्ली में अचानक बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश हुई।#DelhiRains #DelhiNCR #DelhiWeather #DelhiHeat #WeatherUpdate #Heatwave #mungeshpur #delhitemp pic.twitter.com/RgtcLETyJl
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
— santosh singh (@SantoshGaharwar) May 29, 2024