Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पहले एनिमल अब रामायण रणबीर कपूर ने इसे बताया ड्रीम रोल, जाने फिल्म कब होगी रिलीज

पहले एनिमल अब रामायण रणबीर कपूर ने इसे बताया ड्रीम रोल, जाने फिल्म कब होगी रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म ‘एनिमल’ में आखिरी बार नजर आए रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण पार्ट 1 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साईं पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। हाल ही में अभिनेता ने जेद्दा में पॉपुलर इवेंट रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भाग लिया, जहां उन्होंने पहली बार ‘रामायण’ के बारे में बात की और इसे अपना ड्रीम रोल बताया है। वहीं रणबीर ने एनिमल पार्क को लेकर भी खुलासा किया कि टीम अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है और शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

रणबीर कपूर ने कहा, ‘मैं फिलहाल जिस फिल्म पर काम कर रहा हूं, वह रामायण है जो अब तक की सबसे बेहतरीन कहानी होने वाली है। मेरे बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा जो इस फिल्म को इतने जुनून से बना रहे हैं, उन्होंने दुनिया के सभी शानदार कलाकारों, क्रिएटिव लोगों और क्रू की मदद से इसे बहुत ही अच्छे तरीके से दुनिया भर में रिलीज करने की तैयारी भी कर ली है।’

इसके अलावा, रणबीर ने भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में भी बात की और बताया कि उन्होंने ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा भाग जल्द ही फ्लोर पर जाएगा। रणबीर ने आगे कहा, ‘बस इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए, मैं राम की भूमिका निभाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए एक सपना है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें सब कुछ है जो सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है, पारिवारिक गतिशीलता और पति-पत्नी का रिश्ता कैसा होता है।’

 

 

पढ़ें :- The Great Indian Kapil Show Season 5 : कपिल शर्मा की पुरानी पलटन वापस, रिलीज डेट सामने आने के साथ ही प्रोमो में गानें की खूब हो रही है तारीफ
Advertisement