Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘पहले जलाया… अब दफनाएंगे’ Bharti Singh का शैतानी गुड़िया से दोबारा सामना

‘पहले जलाया… अब दफनाएंगे’ Bharti Singh का शैतानी गुड़िया से दोबारा सामना

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस समय लबुबू डोल की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई  हैं। भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही लबुबू डोल को शापित शैतानी गुड़िया बता कर जला दिया था। लेकिन इस गुड़िया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फिर से उनके पास वापस आ गई, जिसे देखकर भारती सिंह के होश उड़ गए। भारती सिंह ने जहां पहले इस शैतानी गुड़िया को जलाया, वहीं अब वह उसे दफनाएंगी। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह इस लबुबू डोल को उससे सैकड़ों किलोमीटर दूर लोनावला में दफना देंगी।

पढ़ें :- धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट - Netflix नहीं, इस OTT पर होगी रिलीज!

अपने नए व्लॉग में भारती ने अपने पॉडकास्ट के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर किए, जहां वो और उनके पति, हर्ष लिंबाचिया, राज कुंद्रा समेत कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं। वहीं पॉडकास्ट के सेट पर भारती के होश तब उड़ गए जब उन्होंने राज कुंद्रा के हाथ में लबुबू डोल देखी।

 

Advertisement