मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
पढ़ें :- अंदर आते ही असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपनी शर्ट उतार दी, रामायण में नजर आने वाली काजल अग्रवाल के साथ सेट पर हुई थी एक डरावनी हरकत
‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर है आधारित
‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है और एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा पेश करने वाली है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक बीमार छोटी बच्ची को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) दिखाया गया है। साथ ही एक कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सिलेंडर गवाह के बॉक्स में रखा हुआ नजर आता है, जो इस बात का इशारा करता है कि फिल्म में कानूनी लड़ाई अहम भूमिका निभाएगी।
चेतन डीके ने किया है निर्देशन
यह पोस्टर साफ दिखाता है कि फिल्म खाने में मिलावट के खतरनाक असर को दिखाएगी और बताएगी कि यह समस्या देश के लाखों परिवारों को कैसे प्रभावित करती है। फिल्म का मकसद लोगों को इस गंभीर मुद्दे के प्रति जागरूक करना है, जो अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में भारत के एक बड़े लेकिन कम चर्चा में रहने वाले पब्लिक हेल्थ इश्यू को दिखाया जाएगा।
पढ़ें :- The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। वहीं फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, म्यूजिक कंपोजर मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।