UP Crime: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि मामूली विवाद के बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद दोबारा साथ रखने की बात कहकर उसके साथ कथित तौर पर जबरन हलाला कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बंधक बनाकर अपने दो भाइयों से उसका हलाला कराया। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया।
पढ़ें :- गैंगरेप के बाद दिल्ली के पार्कों की खुली पोल, 190 हाई रिस्क पर, 520 में लाइटिंग की कमी
मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे मौका मिला तो उसने अपने भाई को वाट्सऐप के जरिए पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कथित तौर पर ससुराल वालों के चंगुल से बाहर निकाला।
घटना के बाद पीड़िता करणी सेना के कुछ नेताओं के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंची और अपने पति तथा दोनों देवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके साथ यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ और उसे लगातार दबाव में रखा गया।
पीड़िता के मुताबिक मौका मिलने पर उसने अपने भाई को वाट्सऐप पर मैसेज किया था। इसके बाद भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं।