Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृंदावन बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मची खलबली, दो घर पहुंचीं…तीन की तलाश जारी

वृंदावन बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मची खलबली, दो घर पहुंचीं…तीन की तलाश जारी

By santosh singh 
Updated Date

वृंदावन। राजकीय बालिका संरक्षण गृह (Government Girls’ Protection Home) से पांच लड़कियां सोमवार रात को फरार हो गईं। लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी (SSP) एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंच जांच के साथ तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई है। जबकि तीन लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

पढ़ें :- सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और आजम खान के करीबी युसूफ मालिक पर 1 करोड़ 27 लाख 86 हजार ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज

वृंदावन के चैतन्य विहार कालोनी (Chaitanya Vihar Colony) स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह (Government Girls’ Protection Home) की अधीक्षिका गायत्री मिश्रा (Superintendent Gayatri Mishra) ने पुलिस को सूचना दी कि संरक्षण गृह में रह रही पांच लड़कियां गायब हो गई है। सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड के बावजूद 14 से 17 वर्ष उम्रजी की लड़कियों के भाग जाने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी श्लोक कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संरक्षण गृह पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा (House In Charge Gayatri Mishra) ने बताया कि रात 1.300 से 11 बजे के बीच पांच लड़कियां फरार हो गईं। सीसीटीवी में लड़कियां कंबल ओढ़कर निकलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने गायब हुई लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच चुकी हैं। बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement