Zimbabwe vs India T20I Series: जिम्बाब्वे दौरे (Zimbabwe Tour) के लिए भारतीय टीम अंतरिम कोच वीवीएस लक्षमण (VVS Laxman) के साथ रवाना हो चुकी है। टीम 6 जुलाई से घरेलू टीम के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने वाली है। हालांकि, इस सीरीज से कुछ खिलाड़ी के बाहर होने की संभावना है, जिन्हें स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ 4 खिलाड़ी ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर गए थे। जिनमें शुबमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद शामिल रहे थे। हालांकि, दो रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और आवेश खान पहले ही भारत लौट चुके हैं। अब पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस समय बारबाडोस में खराब मौसम के कारण सीनियर खिलाड़ियों और बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ फंसे हुए हैं।
भारतीय टीम के साथ बारबाडोस में मौजूद शिवम दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह और खलील अहमद के 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने को लेकर सस्पेंस है। इन खिलाड़ियों को 3 या 4 जून तक जिम्बाब्वे में टीम के साथ जुड़ना होगा, जो काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि टीम के 3 जुलाई, बुधवार शाम 7:45 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद टीम के खिलाड़ी जीत के जश्न में शामिल होंगे।
बीसीसीआई ने मंगलवार को पांच टी20 सीरीज के लिए रवाना हुए खिलाड़ियों की फोटोज शेयर की। इन फोटोज में वीवीएस लक्षमण के साथ टीम खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, तुषार देशपांडे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई नजर आ रहे हैं।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।