Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. भूख से ऐसा तड़पा कि सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खा गया, ओडिशा से आया हैरान करने वाला मामला

भूख से ऐसा तड़पा कि सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खा गया, ओडिशा से आया हैरान करने वाला मामला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Shocking Viral News: ओडिशा के संबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति सड़क हादसे में मारे गए कुत्ते का मांस खाने लगा। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

पढ़ें :- Viral Video : कौशाम्बी में चलती बाइक पर युवक व युवती के रोमांस का खतरनाक स्टंट वायरल, पुलिस ने शुरु की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे संबलपुर के बाहरी इलाके में स्थित मानेस्वर चौक की बताई जा रही है। दावा है कि एक कुत्ते की वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर बैठे एक व्यक्ति को देखा। आरोप है कि वह मृत कुत्ते के शव से मांस निकालकर खा रहा था।

स्थानीय लोगों ने उसकी हालत को देखते हुए आशंका जताई कि व्यक्ति काफी समय से भूखा हो सकता है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह पास के एक होटल में भी गया था, लेकिन अपनी बात ठीक से नहीं समझा पाने के कारण उसे भोजन नहीं मिल सका।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और व्यक्ति को हिरासत में लिया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से मृत कुत्ते की हड्डियां भी बरामद की हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को भोजन तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, व्यक्ति ने वास्तव में कुत्ते का मांस खाया था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Advertisement