Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP के लिए धर्म का मतलब धन है, गोरखपुर में इस बार हम लोगों ने परिणाम बदलने का लिया है संकल्प: अखिलेश यादव

BJP के लिए धर्म का मतलब धन है, गोरखपुर में इस बार हम लोगों ने परिणाम बदलने का लिया है संकल्प: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार में अमीर और अमीर होता जा रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन यह तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब की जाए।

पढ़ें :- समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार बैठे हैं...केशव मौर्य का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल लगभग बंद कर दिये हैं। 1500 लोगों की सरकारी नौकरी सीधे सीधे मुख्यमंत्री जी ने छीन ली। ये PDA के लोगों को पढ़ाना नहीं चाहते, जिससे वो आगे न बढ़ पाए, समाज में सम्मान न पा पाए। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में दलितों के खिलाफ अपराध और पब्लिक हेल्थ को लेकर भी डेटा दिखाया। दावा किया कि गोरखपुर के नेताओं ने इस बार परिणाम बदलने का संकल्प लिया है। वहां घेरकर भाजपा को जीरो करने का काम किया जाएगा।

इसके साथ ही कहा कि, भाजपा ने जहां चुनाव में बेईमानी की थी, वहां से सीसीटीवी गायब हो गए। क्योंकि सीसीटीवी से चढ़ावा चोरी का राज खुल जाएगा। हम लोगों ने समय-समय बताया कि कैसे अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ। किस तरह उनकी दुकानें तोड़ी गईं, तो व्यापारी हमसे मिलने आए थे।

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी लोग बहुत मजबूती से भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट-फूट की चर्चाएं भी विरोधी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने हमारे विधायक और सांसद तोड़े हैं, जो मजबूत होगा, बहादुर होगा, वही भाजपा से हमारी इस लड़ाई में शामिल होगा। रही बात सपा सांसदों के टूटने की तो भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। समय आने पर इसका पता भी चल जाएगा।

सीसी मतलब चंदा चोरी
वहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीसीटीवी से सीसी का राज़ खुल जाएगा, सीसी मतलब चंदा चोरी। हम सभी साधु संतों का सम्मान करते हैं। हमारा धर्म का जो रास्ता है वो सत्य और दूसरों को सम्मान देने का रास्ता है इसीलिए प्रेम दया अपनापन भी है PDA में। जैसा प्रभु राम बताएँगे उस रास्ते चलेंगे हम लोग।

पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

 

Advertisement