नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि हमारी विदेश नीति (Foreign Policy) पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने हमारी परंपरागत ‘गुट निरपेक्षता’ की विदेश नीति (Foreign Policy) की जगह ‘गुट सापेक्षता’ की विदेशी नीति अपनाकर संप्रभुता और आत्मनिर्भरता की नीति को पराये हाथों में सौंप दिया है।
पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस
हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं।
भाजपा ने हमारी परंपरागत ‘गुट निरपेक्षता’ की विदेश नीति की जगह ‘गुट सापेक्षता’ की विदेशी नीति अपनाकर संप्रभुता और आत्मनिर्भरता की नीति को पराये हाथों में सौंप दिया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 8, 2026