Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ford Escort RS Cosworth Auction : फोर्ड की इस कार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , 30 वर्षों से कभी सड़कों पर नहीं उतरी

Ford Escort RS Cosworth Auction : फोर्ड की इस कार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , 30 वर्षों से कभी सड़कों पर नहीं उतरी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ford Escort RS Cosworth Auction : फोर्ड एस्कॉर्ट आरएस कॉसवर्थ की 32 साल पुरानी कार ने नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह कार 2.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुई, जो अब तक किसी भी फोर्ड एस्कॉर्ट के लिए मिली सबसे ऊंची बोली है। दिलचस्प बात यह है कि इस कार अपने पूरे 32 साल के जीवन में  दो पूर्व चालकों के साथ मात्र 2,221 मील चली है। पिछले 30 वर्षों से यह कार एक लिविंग रूम में रखी गई थी और कभी सड़कों पर नहीं उतरी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

‘किंग ऑफ द बॉय रेसर’
90 के दशक में यह कार काफी पॉपुलर थी और फोर्ड की इस मॉडल को ‘किंग ऑफ द बॉय रेसर’ के नाम से जाना जाता था। उस समय यह कार युवा ड्राइवर्स के बीच बहुत चर्चित थी। इस एस्कॉर्ट आरएस कॉसवर्थ की नीलामी ने पुराने और क्लासिक कार कलेक्टर्स के बीच भारी उत्साह और चर्चा पैदा कर दी है।

खासियत
फोर्ड एस्कॉर्ट आरएस कॉसवर्थ की यह खासियत है कि यह एक स्पेशल और लिमिटेड एडिशन मॉडल था, जो प्रदर्शन और डिजाइन दोनों ही मामलों में बेहद आकर्षक था। कार की कम दूरी और बहुत अच्छे कंडीशन में होने के कारण इसे उच्च मूल्य पर नीलाम किया गया है।

 

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement