Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोना तो छोड़िए BJP के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख़ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग़रीब की पहुंच से बाहर हो गयी: अखिलेश यादव

सोना तो छोड़िए BJP के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख़ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग़रीब की पहुंच से बाहर हो गयी: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सोने और चांदी के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि, सोना तो छोड़िए भाजपाइयों के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख़ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग़रीब की पहुंच से बाहर हो गयी है। क्या सोने के जमाख़ोरों के लिए भाजपा सरकार में किसी के पास कोई ड्रोन, दूरबीन या बुलडोज़र नहीं है।

पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़कर 1 लाख 20 हज़ार प्रति तोला तक पहुंच रहे हैं। भाजपा राज में सोने के दामों का बेतहाशा बढ़ने का कारण आम जनता के बीच सोने की मांग बढ़ना नहीं है बल्कि इसका कारण महाभ्रष्ट भाजपाइयों की तरल काली कमाई को ठोस में बदलनेवाला ‘स्वर्णीकरण’ है।

उन्होंने आगे कहा, सच्चाई तो ये है कि अब ग़रीब आदमी अपने आशीर्वाद स्वरूप शादी-ब्याह में अपनों को सोने की एक लौंग तक नहीं दे सकता है। सोना तो छोड़िए भाजपाइयों के बीच मची बहुमूल्य धातुओं की जमाख़ोरी की वजह से अब तो चांदी भी ग़रीब की पहुंच से बाहर हो गयी है। अब भाजपाई प्रचारतंत्र ये कहेगा कि भाजपा सरकार क्या करे, सोने के दाम तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से तय होते हैं।

अगर ये सच है तो सरकार इस बात का ख़ुलासा करे कि दाम बढ़ने के बावजूद भी अर्थव्यवस्था के किस नियम और सिद्धांत के तहत विलासी-धातुओं के दाम बढ़ रहे हैं। क्या सोने के जमाख़ोरों के लिए भाजपा सरकार में किसी के पास कोई ड्रोन, दूरबीन या बुलडोज़र नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं जिसे लोग लोहे का डबल इंजन समझ रहे हैं वो भी अंदर से सोने का हो चुका है।

 

पढ़ें :- भाजपा नेता केसवन ने सीएम पर साधा निशाना, कहा- घबराहट में मनगढ़ंत नैरेटिव गढ़ रहे है मुख्यमंत्री
Advertisement