लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उनके दावे के बाद प्रदेश में कई तरह की अटलें शुरू हो गयीं। दरअसल, उन्होंने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की बात कही है। उनका दावा है कि, महाराष्ट्र, बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने की तैयार बैठी है।
पढ़ें :- ओपी राजभर के दावे पर भड़के बलिया सांसद सनातन पांडेय, बोले- ओम प्रकाश जी अपने दायरे में रहकर कोई बात करें
ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
पढ़ें :- ओपी राजभर पर अखिलेश का पलटवार, बोले- ‘अफ़वाही’ मंत्री जी को एक भी सीट नहीं मिल रही
महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 17, 2026
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में बड़ी टूट हुई है। टीएमसी के करीब 19 सांसद पार्टी से बगावत कर अलग दल में शामिल हो गए। इसी तरह अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी टूट की बात कही जा रही है। उनके 6 सांसद के द्वारा बगावत की बात कही जा रही है।
पढ़ें :- समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार बैठे हैं...केशव मौर्य का बड़ा बयान