Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गौतम गंभीर का सहयोगी बनेगा पाकिस्तान का पूर्व बॉलिंग कोच; BCCI ने मान ली बात!

गौतम गंभीर का सहयोगी बनेगा पाकिस्तान का पूर्व बॉलिंग कोच; BCCI ने मान ली बात!

By Abhimanyu 
Updated Date

India’s Bowling Coach: भारत के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल की शुरुआत 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के साथ होने जा रही है। इस दौरे पर टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टी20आई सीरीज खेलने वाली है। जिसमें भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। हालांकि, हेड कोच गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।

पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

दरअसल, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के साथ बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिग कोच टी. दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ नया सपोर्ट स्टाफ काम करने वाला है। जिसमें बॉलिंग कोच (Bowling Coach) की भूमिका में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) नजर आ सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं। गंभीर ने बीसीसीआई (BCCI) से मोर्केल को गेंदबाजी कोच के पद के लिए विचार करने का अनुरोध किया था और बोर्ड ने उनकी बात मान भी ली है। वहीं, अभिषेक नायर और टी. दिलीप को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा, मोर्केल पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच थे, लेकिन उन्होंने पीसीबी के साथ कांट्रैक्ट समाप्त होने से कुछ महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement