लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मोती सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, मुझे कहने में ये संकोच भी नहीं है की मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में मैने तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे न देख सकते थे वो अकल्पनीय है। उन्होंने ये बातें बीजेपी के प्रतापगढ़ में मतदाता सम्मान समारोह में कहीं।
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
भाजपा राज में ‘तहसील और थाने के अभूतपूर्व रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार’ पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाणपत्र बाँट रहे हैं तो क्या इस अकल्पनीय ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए?
अब देखते हैं बुलडोज़र किस ओर मुड़ता है। pic.twitter.com/CIPGHIrQOC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 12, 2024
पढ़ें :- UP में रोक के बाद भी दवा माफिया करा रहे हैं करोड़ों का भुगतान, स्वास्थ्य विभाग में मनीष मल्होत्रा को कौन दे रहा संरक्षण?
वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, भाजपा राज में ‘तहसील और थाने के अभूतपूर्व रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार’ पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाणपत्र बांट रहे हैं तो क्या इस अकल्पनीय ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई करने के लिए और कुछ सबूत चाहिए? अब देखते हैं बुलडोज़र किस ओर मुड़ता है।